Bihar Rural Works Department Bharti 2022 बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग में 10 हजार पदों पर बहाली : बिहार ग्रामीण विकास विभाग भर्ती 2022, बिहार ग्रामीण कार्य विभाग भर्ती 2022:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के युवाओं को 20 लाख नौकरी व रोजगार के एलान को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ऐतिहासिक बताया है. सोमवार को ट्वीट कर कहा कि जज्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना करना है साकार.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से ऐतिहासिक एलान किया है. 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएंगी. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का असल मुद्दा यही है. बिहार के हर एक नौजवान के दिल में जो उम्मीद और ख्वाहिश थी, हमलोग साथ मिलकर उसपर काम कर रहे हैं. जनता के असल मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. 4-5 दिनों से सब लोग कह रहे थे कि आप नौजवानों को कब रोजगार देंगे? आज मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान से ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया है कि हमलोग साथ मिलकर युवाओं को नौकरी देने पर काम करेंगे.
सरकारी नौकरी, शिक्षा न्यूज़, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, सरकारी योजना आदि की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं: Join Telegram Group | Join WhatsApp Group
ग्रामीण कार्य विभाग में बम्पर बहाली होगी। विभाग ने 10 हजार 147 विभिन्न पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया है। इसमें लगभग छह हजार पद स्थायी तो चार हजार पद संविदा से भरे जाएंगे। बहाली का प्रस्ताव विभाग की ओर से बनाया जा रहा है जिसे जल्द ही कैबिनेट को भेजा जाएगा।
विभाग में स्वीकृत पदों की तुलना में एक तिहाई पद खाली हैं। इसके तहत 3854 पदों पर नियुक्ति होनी है। वहीं विभाग में काम की अधिकता के कारण नए पदों का सृजन किया गया है। बीते महीने तक 2267 पदों का सृजन किया जा चुका है। पदवर्ग समिति से इसकी अनुशंसा मिल चुकी है। वहीं कुछेक पदों को संविदा से भरा जाना है। इसके लिए 4026 पदों की पहचान की गई है। इस तरह कुल 10 हजार 147 पदों पर बहाली की जानी है। भविष्य में संविदा वाले पदों पर बहाली की संख्या और बढ़ सकती है। इंजीनियरों को छोड़ दें तो इतनी बड़ी तादाद में विभाग में बहाली एक दशक बाद हो रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here
विभाग में इन पदों पर बहाली की विभागीय प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आने वाले दिनों में विभाग की ओर से बहाली का प्रस्ताव राज्य मंत्रिमंडल को भेजा जाएगा। इसके बार संविदा वाले पदों की बहाली बेल्ट्रॉन या एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। जबकि स्थायी पदों पर बहाली संबंधित बोर्ड/आयोग के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से बोर्ड/आयोग को अधियाचना भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
इन पदों पर होगी बहाली
बहाली होने वाले पदों में सबसे अधिक इंजीनियरों के पद हैं। इसमें कनीय अभियंता और सहायक अभियंता के पद हैं। इसके अलावा सर्वेयर, क्लर्क, चतुर्थवर्गीय पदों में हेल्पर, चपरासी, हेड क्लर्क, चौकीदार, कार्यालय परिचारी आदि के पद हैं। जबकि संविदा वाले पदों में ऑपरेटर, आईटी ब्वॉय, क्वालिटी लैब असिस्टेंट, क्वालिटी लैब खलासी, मेट, रोड कुली के पद शामिल हैं। इन पदों पर बहाली के मद में विभाग को सालाना 300 करोड़ से अधिक खर्च होने की उम्मीद है। बहाल होने वाले कर्मियों को कार्य प्रमंडल, गैर कार्य प्रमंडल, सर्किल, मुख्य अभियंता के कार्यालयों के अलावा मुख्यालय में पोस्टिंग की जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
सरकारी नौकरी की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए यहाँ क्लिक करें | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join On Telegram | Click Here |
Home Page | Click Here |
Leave a Comment