Jio Latest Offer : हमारे देश में कई टेलीकॉम कंपनियां हैं, जिनसे काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में Reliance Jio कंपनी सभी को पछाड़ कर सबसे आगे निकल गई। इसके पीछे इसके अच्छे तथा सस्ते रिचार्ज प्लॉन तथा समय समय पर निकलने वाले ऑफर्स हैं। हालही में Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ऑफर की शुरुआत की है। जिसमें इस कंपनी के ग्राहक 20 GB डेटा को मुफ्त पा सकते हैं। ख़ास बात यह है कि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको कोई रिचार्ज नहीं कराना होगा बल्कि Reliance Jio की My Jio App का इस्तेमाल करना होगा। आज हम आपको Reliance Jio के इसी ऑफर के बारे में यहां बता रहें हैं। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ के लिए WhatsApp Group से जुड़ें: Click Here
इस प्रकार पा सकते हैं 20GB डेटा
आपको बता दें की Reliance Jio ने एक लकी ड्रॉ की शुरुआत की है। यह 8 जुलाई तक चलेगा। इसमें हिस्सा लेकर आप 20GB डेटा को आसानी से मुफ्त में पा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में My Jio App को खोलना होगा। थोड़ा सा स्क्रॉल करने के बाद आपको Jio Play and Win का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा। इसमें पहला ऑप्शन 20GB फ्री डेटा ऑफर के लिए होगा। इसको क्लिक करने के बाद आपको ‘पार्टिसिपेट नॉव’ का ऑप्शन मिलता है। यहां पर आपको एक आसान सवाल का जवाब देना होता है। जिसके बाद आप इस ऑफर के लिए रजिस्टर हो जाते हैं। अब यदि लकी ड्रॉ में आपका नाम आता है तो कंपनी आपको 20GB डेटा फ्री में देगी। इस प्रकार से आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
Leave a Comment